दिसम्बर 8, 2025 5:59 अपराह्न

printer

अब तक 5.86 लाख से अधिक रद्द हुए पीएनआर का 569 करोड़ रुपये का किराया वापस किया गया: नागर विमानन मंत्रालय

नागर विमानन मंत्रालय ने बताया है कि पहली से 7 दिसंबर के बीच 5 लाख 86 हज़ार 700 से ज़्यादा पीएनआर रद्द किए गए और उनका किराया वापस किया गया। इससे 569 करोड़ रुपये से ज़्यादा का किराया वापस हुआ। मंत्रालय ने बताया कि कुल 9 हज़ार बैगों में से 4 हज़ार 500 बैग यात्रियों तक पहुँचा दिए गए हैं और बाकी बचे बैग अगले 36 घंटों में पहुँचा दिए जाएँगे। मंत्रालय के अनुसार, इंडिगो एयरलाइन 138 में से 137 गंतव्यों के लिए 1 हज़ार 800 से ज़्यादा उड़ानें संचालित कर रही थी, जिनमें से 500 उड़ानें रद्द हों गई। 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला