दिसम्बर 29, 2025 5:57 अपराह्न

printer

अबू धाबी की शेख खलीफा मेडिकल सिटी बनी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी के इलाज में आईटीविस्मा टीका इस्तेमाल करने वाली दुनिया की पहली अस्पताल

अबू धाबी का शेख खलीफा मेडिकल सिटी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी रोग के इलाज के लिए आईटीविस्मा टीके का  इस्‍तेमाल करने वाला दुनिया का पहला अस्‍पताल बन गया है। चिकित्‍सा क्षेत्र में इसे एक बडी उपलब्धि माना जा रहा है। स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी एक आनुवंशिक बीमारी है जो रीढ़ की हड्डी की नसों को प्रभावित करती है, जिससे मांसपेशियां कमजोर होकर सिकुड़ जाती हैं। आईटीविस्‍मा टीका फार्मा कंपनी नोवार्टिस ने तैयार किया है। यह दवा दो वर्ष की आयु वाले बच्‍चों से लेकर वयस्‍कों तक के इलाज के लिए इस्‍तेमाल की जा सकती है।

आईटीविस्मा दवा की कीमत अभी सार्वजनिक नहीं की गई है लेकिन ऐसी संभावना है कि इसकी  कीमत ऐसी ही एक अन्‍य दवा ज़ोलजेन्स्मा के समान हो सकती है। ज़ोलजेन्स्मा की एक खुराक लगभग 20 लाख डॉलर की है।