फ़रवरी 20, 2026 7:49 अपराह्न

printer

अबू धाबी की कंपनियां जी-42 और सेरेब्रस भारत में एआई सुपरकंप्यूटर स्थापित करेगा

अबू धाबी की प्रौद्योगिकी कंपनी जी-42 और एआई चिप निर्माता सेरेब्रस भारत में 8 एक्सफ़्लॉप्स की अधिकतम कंप्यूटिंग क्षमता वाला राष्ट्रीय स्तर का एआई सुपरकंप्यूटर स्थापित करेगा। यह परियोजना देश की घरेलू एआई अवसंरचना के महत्वपूर्ण विस्तार का प्रतीक है। यह प्रणाली मोहम्मद बिन जायद आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस विश्वविद्यालय और भारत के उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र – सी- डैक के सहयोग से बनाई जाएगी। यह घोषणा नई दिल्ली में एआई इम्पैक्ट शिखर सम्‍मेलन के दौरान की गई। यह घोषणा दिसंबर 2025 में आयोजित पांचवें भारत-यूएई रणनीतिक संवाद और जनवरी 2026 में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की भारत यात्रा के बाद हुई है।