नवम्बर 10, 2025 1:54 अपराह्न

printer

अबुधाबी के अलबथवा मैदान में शुरु हुआ शेख जायद महोत्सव का पांचवां संस्करण

शेख जायद महोत्सव का पांचवां संस्करण अबुधाबी के अलबथवा मैदान में चल रहा है। एक नवंबर 2025 को अपने आधिकारिक उद्घाटन के बाद यह आयोजन हजारों पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। 22 मार्च 2026 तक चलने वाला यह कार्यक्रम “हय्याकुम” (स्वागत) थीम पर आधारित है और यूएई के संस्थापक दिवंगत शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान की विरासत को सम्मान देने का मंच है।

 

वर्ष 2021 में शुरू हुआ यह महोत्सव इस क्षेत्र के सबसे बड़े सांस्कृतिक और मनोरंजन समारोहों में से एक बन गया है। यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के संरक्षण में आयोजित इस महोत्सव में 4,000 से अधिक कार्यक्रम, 750 प्रमुख प्रदर्शन और 22 देशों की भागीदारी शामिल है।
इस महोत्‍सव में भारत के मंडप में कथक नृत्य, मेंहदी कला, वस्त्र, मसाले और आयुर्वेद की प्रदर्शनी लगाई जाती है, जो संयुक्त अरब अमीरात और भारत के बीच मज़बूत द्विपक्षीय संबंधों को रेखांकित करती है। शाम के कार्यक्रमों में एमिरेट्स फ़ाउंटेन के जल और लेज़र प्रदर्शन, साथ ही ड्रोन शो शामिल हैं, जिनमें 6,000 तक ड्रोन राष्ट्रीय प्रतीकों और विरासत का प्रदर्शन करते हैं।