अक्टूबर 19, 2024 7:22 पूर्वाह्न

printer

अफ्रीकी देश मलावी में आज कुछ महत्वपूर्ण सांस्कृतिक स्थलों का दौरा करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज अफ्रीकी देश मलावी में कुछ महत्वपूर्ण सांस्कृतिक स्थलों का दौरा करेंगी। कल उन्होंने मलावी के राष्ट्रपति लज़ारस चाक्वेरा के साथ बैठक की थी। शिष्टमंडल स्तर की वार्ता के बाद भारत और मलावी के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए चार सहमति-पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए।

 

अल्जीरिया और मॉरिटैनिया सहित तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा के अंतिम चरण में, राष्ट्रपति बृहस्पतिवार को मलावी पहुंचीं। वे इन तीन अफ्रीकी देशों की यात्रा करने वाली पहली भारतीय राष्ट्रपति हैं। जी-20 की भारत की अध्यक्षता में ही अफ्रीकी संघ को इस समूह की स्थायी सदस्यता प्रदान की गई थी।