अफ्रीकी देश नाइजर ने अमरीका के साथ अपना सैन्य समझौता तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह घोषणा शनिवार को की गई। अफ्रीकी मामलों के अमरीका के सहायक विदेश मंत्री मोली फी और अमरीका-अफ्रीका कमान प्रमुख जनरल माइकल लांगले के नेतृत्व में अमरीका के वरिष्ठ अधिकारिओं एक प्रतिनिधि मंडल इस सप्ताह के शुरु में नाइजर की यात्रा पर आया था। नाइजर सरकार के एक प्रवक्ता ने स्थानीय टेलीविजन पर कहा कि अमरीकी प्रतिनिधि मंडल ने कूटनीतिक नियमों का पालन नहीं किया। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों के बारे में नाइजर सरकार को सूचना नहीं दी और न ही एजेन्डा और आगमन की तिथि के बारे में अवगत कराया था।
पश्चिमी और उत्तरी अफ्रीकी देशों के साथ अमरीका के संबंधों में नाइजर एक प्रमुख राष्ट्र है।