दिसम्बर 21, 2024 1:30 अपराह्न

printer

अफ्रीकी देश चाड से फ्रांस ने अपने सैनिकों की वापसी शुरु की

फ्रांस ने अफ्रीकी देश चाड से अपने सैनिकों की वापसी शुरु कर दी है। दोनों देशों के बीच इस संबंध में दो सप्ताह पहले समझौता हुआ था। फ्रांस ने चाड से अपने लड़ाकू विमान पहले ही हटा लिए हैं।

 

फ्रांस के सैनिक 1960 में चाड की आज़ादी के समय से ही वहां मौजूद थे और चाड के सैनिकों को प्रशिक्षण में सहायता दे रहे थे। दोनों देशों के बीच हाल के समय में उपजे असंतोष को देखते हुए फ्रांस ने अब अपने सैनिकों की वापसी का निर्णय लिया है।