अफ्रीकी देश चाड ने फ्रांस के साथ सुरक्षा और रक्षा सहयोग समझौते को औपचारिक रूप से समाप्त कर दिया है। चाड के विदेश मंत्री अब्देरमन कौलमल्लाह ने कहा कि यह निर्णय ‘गहन विश्लेषण’ के बाद लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह चाड के लिए अपनी पूर्ण संप्रभुता का दावा करने और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुसार अपने रणनीतिक भागीदारों को फिर से परिभाषित करने का समय है। हालांकि, उन्होंने कहा कि चाड साझा हितों के अन्य क्षेत्रों में फ्रांस के साथ ‘रचनात्मक’ संबंध जारी रखेगा।
चाड उत्तरी और मध्य अफ्रीकी देश है। 11 अगस्त 1960 को अपनी स्वतंत्रता के बाद से ही चाड फ्रांसीसी उपनिवेश था।