सितम्बर 1, 2023 12:57 अपराह्न | Africa | Africa News | Gabon

printer

अफ्रीकी देश गैबॉन में सेना अधिकारियों ने देश का नया नेता घोषित किया

अफ्रीकी देश गैबॉन में सैनिक विद्रोह के बाद सेना अधिकारियों ने जनरल ब्रिस ओलिबुई न्‍यूइमा को बुधवार देश का कार्यवाहक नेता चुना। इससे पहले जनरल न्‍यूइमा ने अपने सैनिकों के साथ राजधानी लिबरविले की सड़कों पर जीत का जुलूस निकाला। अपदस्‍थ राष्‍ट्रपति अलिबोंगो ने अपने घर से जारी वीडियो संदेश में दुनियाभर से समर्थन की अपील की। फ्रांस का पूर्व उप-निवेश गैबॉन अफ्रीका के प्रमुख तेल उत्‍पादक देशों में एक है। एक और घटनाक्रम में अफ्रीकी संघ ने सेना के सत्‍ता सम्‍भालने के बाद अपनी सभी गतिविधियों में गैबॉन की भागीदारी पर रोक लगा दी है।