मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

अक्टूबर 26, 2024 9:01 पूर्वाह्न

printer

अफ्रीकी देश कांगो में एमपॉक्स टीकाकरण का दूसरा चरण शुरु

अफ्रीकी देश कांगो में एमपॉक्स टीकाकरण का दूसरा चरण शुरु हो गया है। पहले चरण में मुख्य रूप से स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए थे। दूसरे चरण में अधिक जोखिम वाले लोगों को टीके लगाए जाएंगे।

 

एमपॉक्स मंकीपॉक्स वायरस से फैलने वाला संक्रामक रोग है जो करीबी संपर्क में आने से फैलता है। इसके प्रमुख लक्षणों में बुखार आना, गले में सूजन आना, मांसपेशियों में दर्द, चकते आना और पीठ में दर्द होना शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वर्ष अगस्त महीने में एमपॉक्स को स्वास्थ्य आपदा घोषित किया था।