मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

सितम्बर 6, 2024 8:42 पूर्वाह्न

printer

अफ्रीका में मंकीपॉक्स की रोकथाम में सहायता के लिए यूरोपीय संघ के अन्‍य सदस्‍यों में शामिल हुआ माल्टा

अफ्रीका में मंकीपॉक्स की रोकथाम में सहायता के लिए माल्टा यूरोपीय संघ के अन्‍य सदस्‍यों में शामिल हो गया है। माल्टा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उनका देश स्वास्थ्य आपातकाल से निपटने में मदद के लिए टीका दान करने और संसाधन जुटाने के लिए यूरोपीय आयोग की टीम में शामिल हो गया है। मंकीपॉक्स की रोकथाम के लिए यूरोपीय देश मिलकर पांच लाख टीके प्रदान करेंगे।

 

यूरोपीय आयोग के अनुसार, मंकीपॉक्स के एक लाख टीके की पहली खेप आज कांगो में पहुंचेगी। आने वाले दिनों में अन्य एक लाख टीकों की आपूर्ति की जाएगी।

 

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अफ्रीका के कई हिस्सों में बड़े पैमाने पर मंकीपॉक्स के फैलाव को देखते हुए 14 अगस्त को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला