फ़रवरी 14, 2026 8:34 अपराह्न

printer

अफ्रीका में अस्थिरता पर अफ्रीका संघ आयोग अध्यक्ष महमूद अली यूसुफ की चिंता

अफ्रीका संघ आयोग के अध्यक्ष महमूद अली यूसुफ ने पूरे महाद्वीप में शांति और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों का प्रभावी ढंग से समाधान करने में अफ्रीका की निरंतर अक्षमता पर चिंता व्यक्त की है। अफ्रीकी संघ के राष्ट्राध्यक्षों की सभा के 39वें साधारण सत्र में अफ्रीका संघ आयोग के अध्यक्ष महमूद अली यूसुफ ने कई सदस्य देशों में राजनीतिक और संस्थागत स्थिति को अस्थिरता का प्रमुख कारण बताया।

सूडान, पूर्वी कांगो और सोमालिया में जारी संकट के बारे में उन्‍होंने कहा कि अफ्रीकी नागरिक अस्थिरता की भारी कीमत चुका रहे हैं। दो दिवसीय शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी संघ के 55 सदस्य देशों के नेता भाग ले रहे हैं। सम्‍मेलन विषय- एजेंडा 2063 के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए टिकाऊ जल उपलब्धता और सुरक्षित स्वच्छता प्रणालियों को सुनिश्चित करना है।