मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 31, 2025 11:37 पूर्वाह्न

printer

अफ्रीका महाद्वीप में त्‍वचा और आंखों की गंभीर बीमारी ऑन्कोसेरसियासिस को खत्म करने वाला पहला देश बना नाइजर

अफ्रीका महाद्वीप में नाइजर त्‍वचा और आंखों की एक गंभीर बीमारी ऑन्कोसेरसियासिस को खत्म करने वाला पहला देश बन गया है। नाइजर के सार्वजनिक स्वास्थ्य, जनसंख्या और सामाजिक मामलों के मंत्री गरबा हकीमी ने एक समारोह में आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि देश ऑन्कोसेरसियासिस से मुक्त है।

 

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ऑन्कोसेरसियासिस को खत्म करने के लिए आवश्यक मानक हासिल करने पर नाइजर को बधाई दी। नाइजर को दुनिया का पाँचवाँ देश और अफ्रीका का पहला देश माना जाता है, जिसने परजीवी ऑन्कोसेरका वॉल्वुलस के प्रसार को सफलतापूर्वक रोका है।

 

इस मील के पत्थर तक पहुँचने वाले अन्य चार देश सभी अमेरिका में स्थित हैं: कोलंबिया, इक्वाडोर, ग्वाटेमाला और मैक्सिको।

 

ऑन्कोसेरसियासिस, जिसे आमतौर पर रिवर ब्लाइंडनेस के रूप में जाना जाता है, एक परजीवी रोग है और यह ट्रेकोमा के बाद दुनिया भर में अंधेपन का दूसरा प्रमुख संक्रामक कारण है। यह मुख्य रूप से नदी के किनारे के इलाकों में पाई जाने वाली संक्रामक काली मक्खियों के काटने से मनुष्यों में फैलता है।

 

यह बीमारी मुख्य रूप से उप-सहारा अफ्रीका और यमन में ग्रामीण आबादी को प्रभावित करती है, जबकि लैटिन अमेरिका के कुछ हिस्सों में छोटे स्थानिक क्षेत्र पाए जाते हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला