मार्च 17, 2026 2:12 अपराह्न

printer

अफ़गानिस्तान ने काबुल में हवाई हमलों पर पाकिस्तान को करारा जवाब देने की चेतावनी दी

अफ़गानिस्तान ने काबुल में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों का करारा जवाब देने की चेतावनी दी है। अफ़गानिस्तान में गृह मंत्रालय के प्रवक्ता, अब्दुल मतीन काने ने कहा कि अफ़गानिस्तान, पाकिस्तान के इस हमले अनदेखा नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि अफ़गानिस्‍तान, इन हमलों को देश की संप्रभुता का स्पष्ट उल्लंघन मानता है। अफ़गानिस्‍तान ने देश के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी प्रांतों में, पाकिस्तान के सैन्य अभियानों की निंदा की है। अफगानिस्‍तान ने कहा कि पाकिस्तान ने काबुल के अलावा पिछले सप्ताह कंधार, पक्तिका, खोस्त और नंगरहार प्रांतों पर भी हवाई हमले किए और कंधार में एक तेल डिपो को निशाना बनाया।