अफ़ग़ानिस्तान में, पाकिस्तानी सेना द्वारा तीन घरों पर किए गए हमले में छह नागरिक मारे गए और अन्य पांच घायल हो गए। खबरों के अनुसार तोपखाने और मोर्टार के गोले रिहायशी और व्यावसायिक इलाकों में गिरे, जिससे व्यवसायों और घरों को नुकसान पहुंचा। अफ़ग़ान अधिकारियों ने पाकिस्तान पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया। यह हमला ऐसे समय हुआ जब इस्तांबुल में पाकिस्तान और तालिबान अधिकारियों के बीच शांति वार्ता गतिरोध में समाप्त हो गई।
Site Admin | नवम्बर 8, 2025 8:30 अपराह्न
अफ़ग़ानिस्तान में, पाकिस्तानी सेना द्वारा तीन घरों पर किए गए हमले में 6 नागरिक मारे गए, 5 घायल