अक्टूबर 28, 2025 9:43 अपराह्न

printer

अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तुर्किए के इस्तांबुल में दीर्घकालिक युद्धविराम के लिए चल रही वार्ता कल तीसरे दिन समाधान करने में विफल रही

अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तुर्किए के इस्तांबुल में दीर्घकालिक युद्धविराम के लिए चल रही वार्ता कल तीसरे दिन समाधान करने में विफल रही। यह वार्ता हाल ही में सीमा पर हुई झड़पों के बाद युद्धविराम करने के उद्देश्य से हुई थी। इसमें दोनों देशों के कई सैनिक और नागरिक मारे गए थे। यह वर्तमान वार्ता कतर की मेजबानी में हुए पहले दौर के युद्धविराम समझौते के बाद हो रही है। अफ़ग़ानिस्तान और पाकिस्तान के बीच 19 अक्‍टूबर को युद्धविराम समझौता हुआ था। दोनों देशों में समझौते के बावजूद गोलीबारी जारी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला