भारत में कट्टरपंथी विचारधारा के प्रसार के लिए आतंकी संगठन अल-कायदा अफगानिस्तान स्थित सर्वरों और नियंत्रण केंद्रों का इस्तेमाल कर रहा है। आतंकी संगठन से संबंधों के आरोप में गिरफ्तार जुबैर हंगरगेकर से महाराष्ट्र आतंकवाद-रोधी दस्ते (ए.टी.एस.) की पूछताछ के दौरान ये तथ्य उजागर हुआ।
आरोपी से जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से पता चला कि वह अफगानिस्तान और हांगकांग में पंजीकृत कई ऑनलाइन पहचान का इस्तेमाल कर रहा था। पाकिस्तान, सऊदी अरब, कुवैत और ओमान से जुड़े संपर्कों की भी जांच की जा रही है।