अफ़ग़ानिस्तान के उत्तरी बगलान प्रांत में कल रात एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर में कम से कम 24 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना काबुल-मज़ार-ए-शरीफ़ राजमार्ग पर हुई, जिसमें कई लोगों की हालत गंभीर है। सभी घायलों को पुल-ए-खुमरी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र में यह इस हफ़्ते की दूसरी बड़ी दुर्घटना है। इससे पहले हैहेरात में हुई एक घातक दुर्घटना में 79 लोग मारे गए थे। अफ़ग़ानिस्तान में सड़क सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा बना हुआ है, जहाँ खराब बुनियादी ढाँचा और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण अक्सर जानलेवा दुर्घटनाएँ होती हैं।