फ़रवरी 24, 2026 5:20 अपराह्न

printer

अफगानिस्तान में पाकिस्‍तान के हवाई हमले में महिलाओं और बच्‍चों सहित 13 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत के बहसूद तथा खोगियानी जिले और पक्तिका प्रांत के बरमल तथा ओरगुन जिले पर किए गए पाकिस्‍तान के हवाई हमले में महिलाओं और बच्‍चों सहित 13 लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए हैं।

अफगानिस्‍तान में संयुक्‍त राष्‍ट्र सहायता मिशन-यू.एन.ए.एम.ए ने बताया कि 21 और 22 फरवरी की आधी रात को पाकिस्‍तान के हवाई हमले में 13 लोग मारे गए हैं। इस घटना की खबर अफगानिस्‍तान की अग्रणी समाचार एजेंसी खामा प्रेस ने भी दी है।

यूएनएएमए ने पाकिस्‍तान के हवाई हमलों की निंदा की है त‍था सभी संबंधित पक्षों को शत्रुता को तत्‍काल रोकने और अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मानवीय कानून का पालन करने का आग्रह किया है ताकि नागरिकों को कोई नुकसान न पहुंचे।

अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इन हमलों में एक मदरसा और कई आवासीय ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस कारण नागरिकों की मौत हुई और कई लोग घायल हुए।

मंत्रालय ने इस हमले की कड़े शब्‍दों में निंदा करते हुए इसे अफगानिस्‍तान की राष्‍ट्रीय संप्रभुता और अन्‍तर्राष्‍ट्रीय कानून का उल्‍लंघन बताया। अफगानिस्‍तान के राष्‍ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि उचित समय पर सटीक और संतुलित प्रतिक्रिया दी जाएगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला