अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर सैन्य संघर्ष के कारण लगभग 1 लाख 18 हजार लोग विस्थापित हुए हैं। इनमें अफगानिस्तान के लगभग 1 लाख 15 हजार लोग और पाकिस्तान के लगभग 3 हजार लोग शामिल हैं।
संयुक्त राष्ट्र अफगानिस्तान सहायता मिशन ने दोनों देशों से शत्रुतापूर्ण कार्रवाई तुरंत रोकने, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कानूनों का पालन करने तथा आम जनता के जीवन की रक्षा के लिए हरसंभव उपाय करने की अपील की है।