मार्च 14, 2026 8:40 अपराह्न

printer

अफगानिस्तान ने डूरंड रेखा के पास पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि सीमा पार हवाई हमलों और तोपखानों की गोलाबारी के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव बढ़ने के बीच, उसकी सेनाओं ने डूरंड रेखा के पास पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों पर हमला किया। एक बयान में, अफगान रक्षा मंत्रालय ने आज कहा कि उसकी सेनाओं ने कुनार और नंगरहार प्रांतों को कवर करने वाले पूर्वी क्षेत्र में पाकिस्तान के सैन्य शासन के हमले के जवाब में अभियान चलाया। इस अभियान में 14 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 11 घायल हो गए। यह घटनाक्रम पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान में किए गए पहले हवाई हमले के बाद हुआ है। इस हवाई हमले को लेकर काबुल ने कहा है कि इससे आम नागरिकों की जान गई और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।