दिसम्बर 21, 2025 7:21 अपराह्न

printer

अफगानिस्तान के बग़लान प्रांत में बस पलटने से पांच लोगों की मौत, 44 अन्य घायल

अफगानिस्तान में बग़लान प्रांत के सालंग क्षेत्र में कल एक बस के पलट जाने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 44 अन्य लोग घायल हो गए।

 

अफगानिस्तान के लोक निर्माण मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार यह घटना सालंग के उत्तर में स्थित शावल क्षेत्र में तड़के हुई। घायलों को इलाज के लिए खानजान ज़िला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

 

अधिकारियों ने इस तरह की दुर्घटनाओं के लिए मुख्य रूप से लापरवाह वाहन चलाने को ज़िम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि अफगानिस्तान में अत्यधिक भीड़भाड़ और खराब रखरखाव वाली सड़कों के कारण गंभीर खतरे पैदा हो रहे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला