मार्च 15, 2026 8:48 पूर्वाह्न

printer

भारत ने अफगानिस्तान के क्षेत्र में पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की

भारत ने अफगानिस्तान के क्षेत्र में पाकिस्तान के हवाई हमलों की निंदा की है। इन हमलों में कई नागरिकों की मौत हुई है। सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि यह पाकिस्तानी की ओर से एक और आक्रामक कार्रवाई है, जो संप्रभु अफगानिस्तान की अवधारणा के प्रति उसकी शत्रुतापूर्ण सोच को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि भारत इस बात को दोहराता है कि अफगानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए।