मार्च 3, 2026 1:07 अपराह्न

printer

अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान की सीमा पर लगातार पांचवें दिन भी तनाव जारी

अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान की सीमा पर लगातार पांचवें दिन भी तनाव जारी हैं। इस बीच, अफ़गानिस्‍तान की सेना ने सीमावर्ती क्षेत्रों में पाकिस्तान की कई प्रमुख सैन्य चौकियों पर कब्ज़ा कर लिया है। अफ़गानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तानी वायु सेना के हवाई हमलों के बाद अफ़गानी सेना ने पाकिस्तानी ठिकानों पर जवाबी हमले किए। अफगानिस्‍तान ने दावा किया है कि उसने कंधार प्रांत के स्पिन बोल्दक जिले में तीन और अली-शेर जिले में दो पाकिस्तानी चौकियों पर नियंत्रण स्‍थापित कर लिया है।

दोनों देशों के बीच 21 और 22 फरवरी को पाकिस्तानी हमलों के बाद संघर्ष तेज हो गया है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर सैन्‍यबल के इस्‍तेमाल का आरोप लगा रहे हैं। क्षेत्र में खुला युद्ध जारी है।