अपर सचिव विजय कुमार जोगदण्डे ने टिहरी जिले के चम्बा विकासखंड के पलास और आराकोट ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य पोषित योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का लाभ लेने में ग्रामीणों को अगर कठिनाइयां आ रही हैं, तो इसके लिए वे संबंधित अधिकारियों से सम्पर्क कर सकते हैं और अपने सुझाव भी दे सकते हैं।
श्री जोगदंडे ने अधिकारियों को समय-समय पर क्षेत्रों का भ्रमण कर, ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और उनके निस्तारण के भी निर्देश दिए।