मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 11, 2024 3:52 अपराह्न

printer

अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह विधान सभा किन्नौर के जिला मुख्यालय रिकांगपिओ पहुंचे

अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह विधान सभा किन्नौर के जिला मुख्यालय रिकांगपिओ पहुंचे। यहां पर कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने विशाल रोड शो राजस्व बागवानी व जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ किया।
जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र को आने वाले समय मे भौगौलिक दृष्टि से देश का नम्बर वन संसदीय क्षेत्र बनाना है। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से विजयी होने के बाद प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों के मुद्दो को प्रमुखता से दिल्ली के अन्दर उठाएंगे।
उन्होंने कहा कि जन जातीय क्षेत्र के एफ.आर.ए. हो या फिर नोतोड का मामला प्रमुखता से उठाएंगे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कंगना पर तंज कसते हुए कहा कि हम नौटंकी करने में विश्वास नही करते। फैन्सी ड्रेस कोम्पीटीशन किया व चले गए। मुद्दे की कोई बात नही हुई। राजनीति व समाज सेवा में ये चीजे नही होती ये चीजे फिल्मों में होती है।
मेरे पिता जी स्वर्गीय वीर भद्र सिंह का जनजातीय क्षेत्रो के लोगो से विशेष लगाव रहा है। उन्होंने कहा कि मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि मैं आपके बेटे के रूप में भाई व परिवार के रूप में हमेशा ता उम्र आप लोगो के साथ खड़े रहने का विश्वास दिलाता हूँ।
इस अवसर पर जगत सिंह नेगी ने भी लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस प्रत्याशी को किन्नौर विधान सभा क्षेत्र से भारी मतों से जीत दिलाएं ताकि के संसद में जाकर जनजातीय क्षेत्र किन्नौर के हितों की आवाज़ उठा सके।