नवम्बर 17, 2024 1:11 अपराह्न

printer

अपनी संस्कृति और भारत से जुड़े रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने की नाइजीरिया के मराठी समुदाय की सराहना

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नाइजीरिया के मराठी समुदाय की अपनी संस्कृति और जडों से जुड़े रहने के लिए सराहना की है। कल रात अबुजा पहुंचने पर नाइजीरिया में भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्‍वागत किया। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि नाइजीरिया में मराठी समुदाय ने मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिए जाने पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की है।