मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 29, 2024 8:11 अपराह्न

printer

अन्नदाता किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि आज मनाई जा रही है

अन्नदाता किसानों के मसीहा और पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि आज मनाई जा रही है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर आज नई दिल्ली में किसान घाट पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्री धनखड़ ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ईमानदारी के प्रतीक हैं। किसान, गरीब और गांव का उत्थान उनके दिल में रहता था। राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष और चौधरी चरण सिंह के पौत्र जयंत चौधरी ने भी उन्हें किसान घाट पर श्रद्धजंलि दी।
इसी क्रम में उधर, हापुड़ में तहसील चौराहे पर स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने यज्ञ का आयोजन किया। रालोद के जिलाध्यक्ष रविंद्र चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने हमेशा किसानों और मजदूरों के उत्थान के लिए काम किया। उधर, अमरोहा में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने शहीद किसान स्मारक स्थल पर हवन किया और चौधरी
चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।  

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला