आकाशवाणी समाचार आज एक अलग और अनूठे अंदाज में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है। आज हिन्दी और अंग्रेजी के सभी समाचार बुलेटिन महिला समाचार वाचकों द्वारा प्रस्तुत किये जा रहे हैं। यह पहल आधी रात से ही शुरू हो गई है और पूरे दिन जारी रहेगी। आज के सभी मुख्य और प्रति घंटे के बुलेटिन तथा हिन्दी और अंग्रेजी के समाचार पत्रिका कार्यक्रम भी महिला वाचकों द्वारा प्रस्तुत किये जा रहे हैं।
इसके अलावा आज हिन्दी और अंग्रेजी समाचार कक्ष के पूरे कामकाज का संचालन भी आकाशवाणी समाचार सेवा प्रभाग की महिला कर्मचारी कर रही हैं। समाचार सेवा प्रभाग आज रात सवा नौ बजे से दस बजे तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष परिचर्चा प्रसारित करेगा।