पंजाब मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा को एक दलित मंत्री के खिलाफ कथित अपमानजनक और जातिवादी टिप्पणियों के संबंध में स्पष्टीकरण देने के लिए कहा है। श्री गढ़ी ने आज चंडीगढ़ में एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कांग्रेस नेता बाजवा ने अनुसूचित जाति से संबंधित मंत्रिमंडल मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ के खिलाफ गलत शब्दों का प्रयोग किया है।
News On AIR | फ़रवरी 10, 2026 12:56 अपराह्न
अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने प्रताप सिंह बाजवा से कथित जातिवादी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण मांगा