भारतीय निशानेबाज अनीष भानवाला ने कजाखस्तान में चल रही एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में पुरुषों की 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल स्पर्धा का रजत पदक जीत लिया है। अनीष स्वर्ण पदक की दौड़ में सिर्फ एक अंक से चूक गए। भारत ने प्रतियोगिता में अब तक 72 पदक जीते हैं। प्रतियोगिता में जूनियर स्पर्धाएं भी हो रही हैं। जूनियर निशानेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने अब तक 39 स्वर्ण पदक हासिल किए हैं।
पदक तालिका में भारत 39 स्वर्ण, 16 रजत और 17 कांस्य पदकों के साथ कुल 72 पदक लेकर शीर्ष पर है। 51 पदकों के साथ कजाखस्तान दूसरे और 35 पदकों के साथ चीन तीसरे स्थान पर है।