जून 16, 2025 8:16 अपराह्न

printer

अनगिनत चुनौतियों के बावजूद मजबूती से खड़ा है भारत: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

 

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि भारत प्राचीन काल से ही एक सभ्यता के रूप में कायम है जबकि कई अन्य सभ्यताएं लुप्त हो गईं। उन्होंने कहा कि भारत अनगिनत चुनौतियों के बावजूद मजबूती से खड़ा है। श्री प्रधान ने आज नई दिल्ली में पुस्तक विमोचन, पुरस्कार वितरण और भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद के नए लोगो के अनावरण के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ये बात कही। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी सभ्यता उद्देश्य, तर्क और दर्शन के बिना जीवित नहीं रह सकती। श्री प्रधान ने कहा कि समाज मौलिक विचारों और विचारशील चिंतन से आकार लेता है। उन्होंने कहा कि विज्ञान और दर्शन मानव जीवन के दो अनन्‍त सत्य हैं।