बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र अध्यक्ष नंद किशोर यादव के भाषण के साथ शुरू हुआ। दोनों सदनों का पांच दिवसीय सत्र 29 नवंबर को संपन्न होगा।
आज पहले दिन हाल ही में संपन्न हुए उपचुनाव में नवनिर्वाचित तीन सदस्यों को विधानसभा अध्यक्ष ने शपथ दिलाई। भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार सिंह हिन्दुतानी आवाम मोर्चा की दीपा कुमारी और जनता दल यूनाटेड की मनोरमा देवी ने शपथ ग्रहण की।
चौथे विधायक भाजपा के विशाल प्रशांत कल शपथ ग्रहण करेंगे। उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वित्तिय वर्ष 2024-25 का दूसरा बजट पेश किया। पूर्व दिवंगत सदस्यों को श्रद्धाजलि अर्पित करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाही स्थगित कर दी।