मार्च 18, 2026 7:37 पूर्वाह्न

printer

अधिकांश नाटो सहयोगी देशों ने ईरान के खिलाफ अमरीकी सैन्य अभियान में शामिल होने से इनकार कर दिया: अमरीका राष्ट्रपति,

अमरीका के राष्ट्रपति, डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अधिकांश नाटो सहयोगी देशों ने ईरान के खिलाफ अमरीकी सैन्य अभियान में शामिल होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने नाटो गठबंधन की आलोचना करते हुए कहा कि अमरीका को विदेशी समर्थन की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि नाटो देशों की अस्वीकृति के बावजूद, लगभग हर देश अमरीका की कार्रवाई से पूरी तरह सहमत है और ईरान को किसी भी परिस्थिति में परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती। ट्रम्प ने कहा कि नाटो सदस्यों की प्रतिक्रिया से उन्हें आश्चर्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि अमरीका की सेना ने ईरान की सैन्य क्षमता को काफी हद तक कमजोर कर दिया है, जिस कारण अब सहयोगी देशों के समर्थन की आवश्यकता नहीं रह गई है। ट्रंप का यह बयान एक दिन पहले ओवल ऑफिस में दिए गए उस वक्तव्य के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कुछ सहयोगी देशों के सैन्य सहयोग न देने पर निराशा व्यक्त की थी।