मई 25, 2024 8:10 अपराह्न

printer

अठारह बिल्डरों के बैंक खाता को फ्रीज करने का आदेश

झारखंड रियल ई स्टेट अथॉरिटी, झारेरा ने जुर्माना की राशि जमा नहीं करने वाले अठारह बिल्डरों के बैंक खाता को फ्रीज करने का आदेश दिया है। इससे पहले अदालत ने राज्यभर के दो सौ बीस बिल्डरों को अपने अपार्टमेंट और बहुमंजिली भवन निर्माण के प्रगति कार्य की त्रैमासिक रिपोर्ट जमा नहीं करने पर जुर्माना लगाया था, जिसमें दो सौ दो बिल्डरों द्वारा जुर्माना की राशि जमा की जा चुकी है।