सितम्बर 30, 2024 3:13 अपराह्न

printer

अटल विचार मंच के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा– झारखंड विधानसभा चुनाव में मंच सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा

अटल विचार मंच के संस्थापक और पूर्व केंद्रीय वित्त और विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में मंच सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। जमशेदपुर के बिष्टुपुर में संवाददाता सम्मेलन में श्री सिन्हा ने कहा कि उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों के अनुरूप झारखंड में सरकार बनाने के उद्देश्य से सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की है। इस मौके पर यशवंत सिन्हा ने झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में भाजपा पर राजनीति करने का आरोप लगाया।