अगस्त 25, 2025 8:25 अपराह्न

printer

अटल पेंशन योजना के अन्‍तर्गत पंजीकृत लोगों की संख्या 8 करोड़ 11 लाख को पार कर गई है

अटल पेंशन योजना के अन्‍तर्गत पंजीकृत लोगों की संख्या 8 करोड़ 11 लाख को पार कर गई है और वित्तीय वर्ष 2024-25 में एक करोड़ 17 लाख से अधिक नए लोग जुड़े हैं। यह योजना महिलाओं और युवाओं के बीच तेज़ी से लोकप्रिय हो रही है। 2024-25 में कुल नामांकनों में से 55 प्रतिशत महिलाएँ थीं।

    पेंशन निधि नियामक और विकास प्राधिकरण ने आज नई दिल्ली में अटल पेंशन योजना वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया।

    प्राधिकरण के अध्यक्ष एस. रमन ने बैंकिंग जगत के महत्वपूर्ण सहयोग की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस योजना ने एक ही वित्तीय वर्ष में अब तक की सबसे तेज़ 50 लाख नए लोग जुडे हैं। इनमें से 46 प्रतिशत से अधिक 18 से 25 वर्ष की आयु के युवा हैं।