फ़रवरी 20, 2026 6:37 अपराह्न

printer

अजमान के शासक हुमैद बिन राशिद अल नुऐमी ने रमजान के दौरान गजा में सहायता पहुंचाने के लिए मानवीय हवाई पुल शुरू करने का आदेश दिया

अजमान के शासक और सर्वोच्च परिषद के सदस्य हुमैद बिन राशिद अल नुऐमी ने ऑपरेशन शिवालरस नाइट 3 के तहत रमजान के दौरान गजा पट्टी में सहायता पहुंचाने के लिए एक मानवीय हवाई पुल शुरू करने का आदेश दिया है। इसके जरिए खाने के पार्सल, चिकित्‍सकीय आपूर्ति और आवश्‍यक सामग्री भेजी जाएगी। इसके अलावा संयुक्‍त अरब अमीरात ने गजा में एक अरब बीस करोड़ अमरीकी डॉलर की अतिरिक्‍त सहायता की भी घोषणा की है।

यह घोषणा वाशिंगटन में शांति बोर्ड की पहली बैठक में की गई। उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्‍दुला बिन जायद अल नाह्यान ने इस वित्‍तीय सहायता के बारे में बताया। अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने बताया कि संयुक्‍त अरब अमीरात, कजाकिस्‍तान, बहरीन, कतर, सउदी अरब, उज्‍बेकिस्‍तान और कुवैत ने राहत प्रयासों के लिए सात अरब डॉलर से अधिक की सहायता का संकल्‍प लिया है। उन्‍होंने कहा कि अमरीका दस अरब अमरीकी डॉलर की सहायता देगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला