जनवरी 19, 2026 1:46 अपराह्न

printer

अजंता-एलोरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का प्रतिष्ठित पद्मपानी पुरस्कार संगीतकार इलैयाराजा को दिया जाएगा

अजंता-एलोरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का प्रतिष्ठित पद्मपानी पुरस्कार इस वर्ष दिग्गज संगीतकार इलैयाराजा को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए दिया जाएगा।

पुरस्कार में पद्मपानी स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और 2 लाख रुपये की नकद राशि शामिल है।

11वां अजंता-एलोरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 28 जनवरी से 1 फरवरी तक महात्मा गांधी मिशन, छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित किया जाएगा।

अजंता-एलोरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन सूचना और प्रसारण मंत्रालय तथा महाराष्ट्र सरकार के संस्कृति विभाग के सहयोग से किया जा रहा है।

राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम और महाराष्ट्र फिल्म, स्टेज और सांस्कृतिक विकास निगम द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्तुत किया जा रहा है।