अप्रैल 7, 2026 6:07 अपराह्न

printer

अच्छा स्वास्थ्य बेहतर जीवन की नींव है: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कहा है कि अच्छा स्वास्थ्य बेहतर जीवन की नींव है और दिल्ली को स्वस्थ तथा सशक्त बनाने के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है।

वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने भी दिल्‍लीवासियों को विश्व स्वास्थ्य दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों से संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। श्री सिंह ने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति ही एक सशक्त समाज और समृद्ध राष्ट्र की नींव होता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला