मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 1, 2025 8:29 पूर्वाह्न

printer

अगस्त और सितंबर में सामान्य से अधिक वर्षा का अनुमान

मौसम विभाग ने देश भर में सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान व्यक्त किया है। यह दीर्घावधि की औसत वर्षा से 106 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग के महानिदेशक एम. महापात्र ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून में अगस्त से सितंबर तक देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी क्षेत्रों, मध्य भारत के कुछ अलग-थलग क्षेत्रों और प्रायद्वीपीय क्षेत्र के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है।

 

मौसम विभाग ने ब्लॉक-स्तरीय वर्षा निगरानी शुरू करने की घोषणा की है। श्री महापात्र ने कहा कि  मौसम विभाग जिला-स्तरीय वर्षा डेटा साथ-साथ अब ब्लॉक-स्तरीय वर्षा निगरानी डेटा भी प्रदान करेगा।

 

असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में आज अत्‍यधिक तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बिहार, छत्‍तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखण्‍ड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, राजस्‍थान, उत्‍तराखण्‍ड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आज तेज वर्षा हो सकती है।

 

हिमालयी क्षेत्रों, केरल, माहे, लक्षद्वीप, कर्नाटक, रायलसीमा, तटवर्ती आंध्र प्रदेश, यमन और तेलंगाना में अगले छह दिन के दौरान हलकी से मध्‍यम वर्षा का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। देश के पश्चिमी, पूर्वी और मध्‍य भागों में भी अगले पांच-छह दिन तक ऐसी ही स्थिति रहेगी।