मई 24, 2024 8:53 अपराह्न

printer

अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहने और 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना

देशभर में भीषण गर्मी के बीच दिल्लीवासियों को आज भी तेज गर्मी का सामना करना पडा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री अधिक रहते हुए 41 दशमलव सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री अधिक 35 दशमलव आठ डिग्री सेल्सियस रहा। 

 मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहने और 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा, तेज गर्मी होने के भी आशंका व्‍यक्‍त की गई है। कल का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।