मई 22, 2024 8:18 अपराह्न

printer

अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली में आसमान साफ रहने और 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की संभावना

 

राजधानी में आज तेज धूप और गर्म हवाओं के चलने के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पडा। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से तीन डिग्री अधिक 43 दशमलव चार डिग्री सेल्‍सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्‍यूनतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री अधिक 30 दशमलव नौ डिग्री सेल्‍सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली में आसमान साफ रहने और 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलने की संभावना हैं। कल का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।