मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

मई 2, 2024 8:20 अपराह्न

printer

अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना

राजधानी में आज दिनभर धूप खिली रही। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से चार डिग्री कम 35 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से पांच डिग्री कम 19 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है। इसके अलावा 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने आशंका भी व्‍यक्‍त की है। कल का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।