मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अप्रैल 26, 2024 7:33 अपराह्न | दिल्ली मौसम

printer

अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना

 

    राजधानी में आज दिनभर धूप खिली रही और शाम के समय हल्‍की बूंदाबांदी हुई। आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से एक डिग्री सेल्सियस से अधिक 40 दशमलव पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री सेल्सियस से कम 21 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस रहा। 

    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाये रहने की संभावना है। इसके अलावा 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और हल्‍की बारिश की आशंका भी व्‍यक्‍त की है। कल का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।