सितम्बर 12, 2024 7:55 अपराह्न | Delhi

printer

अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहेंगे और हल्‍की से मध्यम बारिश होने की संभावना है

राजधानी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में आज हल्की से मध्‍यम बारिश हुई, जिससे अधिकतम तापमान में सामान्‍य से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 27 दशमलव नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 दशमलव एक डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाये रहेंगे और हल्‍की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला