जनवरी 16, 2025 7:28 अपराह्न

printer

अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने और शीत लहर जारी रहने की संभावना

राजधानी दिल्ली में शीत लहर और कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड जारी है। इसका असर यातायात और रेल परिचालन पर भी देखा जा रहा है। शहर के कुछ हिस्‍सों में आज सुबह हल्‍की बारिश भी दर्ज की गयी। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 19 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान दस दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने और शीत लहर जारी रहने की संभावना व्‍यक्‍त की है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला