मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

दिसम्बर 14, 2024 8:30 अपराह्न

printer

अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह और रात के समय हल्‍का कोहरा छाये रहने का अनुमान

दिल्ली में सुबह और शाम के समय ठंड महसूस की जा रही है। वहीं दिन में धूप निकल रही है।  मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 23 दशमलव चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में सुबह और रात के समय हल्‍का कोहरा छाये रहने का अनुमान है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।