मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 16, 2024 8:37 अपराह्न

printer

अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर मौसम साफ रहेगा

दिल्ली में सवेरे घने कोहरे के साथ आज मौसम सामान्‍य रहा। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री अधिक 29 दशमलव छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्‍य से दो डिग्री अधिक 15 दशमलव तीन डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। हालांकि सवेरे के समय घना कोहरा छाये रहने की संभावना है। वहीं, कल का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।