अक्टूबर 23, 2024 7:49 अपराह्न

printer

अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना    

 

 

राजधानी दिल्ली में मौसम आज सामान्य रहा, हालांकि शाम के समय हल्की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान दिल्‍ली और आसपास के क्षेत्रों में मौसम साफ रहने की संभावना है। कल का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।